ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

राहत की खबर : ब्रिटेन से पटना आये लोगों में कोरोना का नया स्ट्रेन नहीं, 14 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार

PATNA : ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन पाए जाने के बाद दुनिया भर में हड़कंप की स्थिति है. खासतौर पर भारत में भी ब्रिटेन से आने वाले लोगों की पहचान कर उनकी कोरोना टेस्ट कराई जा रही है, लेकिन पटना

राहत की खबर : ब्रिटेन से पटना आये लोगों  में कोरोना का नया स्ट्रेन नहीं, 14 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार
Anamika
2 मिनट

PATNA : ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन पाए जाने के बाद दुनिया भर में हड़कंप की स्थिति है. खासतौर पर भारत में भी ब्रिटेन से आने वाले लोगों की पहचान कर उनकी कोरोना टेस्ट कराई जा रही है, लेकिन पटना वासियों के लिए एक अच्छी खबर है. ब्रिटेन से पटना आए 43 लोगों में कोरोना का नया स्ट्रेन नहीं पाया गया है. इन सब की रिपोर्ट निगेटिव आई है.

 ब्रिटेन से आए लोगों की पहचान कर उनकी कोरोना जांच कराई गई थी. रविवार को आरएमआरआई से उनकी रिपोर्ट पटना सिविल सर्जन ऑफिस को मिली. पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी के मुताबिक ब्रिटेन से आए कुल 57 लोगों की सैंपल जांच के लिए भेजी गई थी जिनमें से 43 की रिपोर्ट सामने आ गई है. अभी भी 14 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है, लेकिन जिनकी रिपोर्ट मिली है उनमें से किसी को भी कोरोना नहीं है.

 सिविल सर्जन के मुताबिक स्वास्थ विभाग की तरफ से पटना आने वाले कुल 98 लोगों की लिस्ट भेजी गई थी. टीम बनाकर इन सभी की खोज की गई लेकिन 57 लोग ही मिल पाए. अभी भी जिन लोगों की पहचान नहीं हो सकी है, उन तक पहुंचने का प्रयास जारी है. सिविल सर्जन के मुताबिक 23 नवंबर से 22 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से लौटे लोगों की कोरोना वायरस जांच की प्रक्रिया चल रही है.