ब्रेकिंग
UCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंग

रघुवंश पर हमला बोलने वाले तेज भारी दबाव में, अंत्येष्टि से दूर घर पर फोटो रख किया नमन

PATNA : जीवन के अंतिम दिनों में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह पर आक्रामक बयान देने वाले तेज प्रताप यादव अब भारी दबाव महसूस कर रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने र

रघुवंश पर हमला बोलने वाले तेज भारी दबाव में, अंत्येष्टि से दूर घर पर फोटो रख किया नमन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जीवन के अंतिम दिनों में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह पर आक्रामक बयान देने वाले तेज प्रताप यादव अब भारी दबाव महसूस कर रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन के बाद ट्विटर के जरिए अपनी शोक संवेदना जाहिर की थी और अब रघुवंश बाबू की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपनी तस्वीर साझा की है.




तेज प्रताप यादव रघुवंश बाबू के अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं और ना ही उनका पार्थिव शरीर पटना लाए जाने के बाद उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे. तेज प्रताप यादव ने रघुवंश बाबू की नाराजगी के बीच आरजेडी को समुद्र और रघुवंश बाबू को एक लोटा पानी बताया था. उनके इस बयान से भारी बवाल मचा था.



अब रघुवंश बाबू के मसले पर तेज प्रताप के बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है. विरोधी लगातार हमला बोल रहे हैं और आरजेडी के अंदर भी दबी जुबान से तेज प्रताप के उस बयान को लोग गलत बता रहे हैं. ऐसे में चुनाव के ठीक पहले लालू के बड़े लाल भारी दबाव में है और अब रघुवंश बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते तस्वीर साझा कर उन्होंने या मैसेज देने की कोशिश की है कि रघुवंश बाबू के प्रति उनके मन में भी श्रद्धा का भाव है.



टैग्स