ब्रेकिंग
RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, विजिलेंस कोर्ट ने पटना DM को दिया आदेशराम मंदिर दान में गड़बड़ी पर सियासी घमासान, RJD सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस; मांगा चार साल का हिसाबसीनियर एडवोकेट एस डी संजय बने बिहार के महाधिवक्ता, पी के शाही के इस्तीफे के बाद खाली था पदबुलेट सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिसभोजपुर एनकाउंटर पर बवाल: भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद मां ने उठाए गंभीर सवाल, पूछा- जब सरेंडर कर दिया था तो क्यों मारी पांच गोली?RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, विजिलेंस कोर्ट ने पटना DM को दिया आदेशराम मंदिर दान में गड़बड़ी पर सियासी घमासान, RJD सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस; मांगा चार साल का हिसाबसीनियर एडवोकेट एस डी संजय बने बिहार के महाधिवक्ता, पी के शाही के इस्तीफे के बाद खाली था पदबुलेट सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिसभोजपुर एनकाउंटर पर बवाल: भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद मां ने उठाए गंभीर सवाल, पूछा- जब सरेंडर कर दिया था तो क्यों मारी पांच गोली?

सरकारी आदेश के बाद राबड़ी देवी ने खाली करना शुरू किया आवास, सामान तेजस्वी के घर भेजा

सरकार के निर्देश के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवास से निजी सामान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 1, पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर भेजा जा रहा है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में सरकार के निर्देश के बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवास से निजी उपयोग का सामान हटाया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, आवास में रखा कुछ निजी सामान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 1, पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर भेजा गया है। सरकारी आदेश के अनुपालन में आवास खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में शेष सामान भी स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस दौरान आवास परिसर में सामान की पैकिंग और ढुलाई का कार्य जारी है।


बता दें कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने का अंतिम नोटिस और 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था। यह आवास वर्तमान में पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है। राबड़ी देवी ने लालू प्रसाद यादव की स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी। राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से 39 हार्डिंग रोड का नया बंगला आवंटित किया गया है।

टैग्स