Patna News: गांधी जयंती के अवसर पर पटना के गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के पास बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की ओर से निःशुल्क विधिक सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों को कानूनी सलाह देने के साथ विधिक जागरूकता के प्रति जानकारी दी गई।
दरअसल, बिहार इन्स्टीच्यूट ऑफ लॉ के फी लीगल एड क्लीनीक व लीगल लिटरेसी क्लब की ओर से गांधी जयंती के मौके पर पटना के गाँधी मैदान स्थित गाँधी मूर्ति के निकट निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बिहार इन्स्टीच्यूट ऑफ लॉ के निदेशक डा. अरूण श्रीवास्तव, प्राचार्या डा. अमृता एवं विभागध्यक्ष डा. फरहत जबीन एवं विधिक कानूनी सहायता केन्द्र के सदस्यगण, छात्र-छात्राओं के साथ सक्रीय रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को विधिक जागरूकता प्रदान करना तथा निःशुल्क कानूनी सलाह सहायता के रूप में उपलब्ध कराना था।





