ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

रात के अंधरे में पुलिसवाले ने कर दी ऐसी 'हरकत', CCTV में कैद हुआ पूरा मामला, Video हो गया वायरल

BEGUASRAI : अभी तक आपने जेवरात, रुपए और कीमती जेवरात की चोरी की घटनाओं के बारें में थाने और पुलिस के पास जाकर पीड़ितों को अपनी दर्द बताते हुए देखा या सुना होगा। लेकिन, जब आपकी मदद क

रात के अंधरे में पुलिसवाले ने कर दी  ऐसी 'हरकत', CCTV में  कैद हुआ पूरा मामला, Video हो गया वायरल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUASRAI : अभी तक आपने जेवरात, रुपए और कीमती जेवरात की चोरी की घटनाओं के बारें में थाने और पुलिस के पास जाकर पीड़ितों को अपनी दर्द बताते हुए देखा या सुना होगा। लेकिन, जब आपकी मदद करने वाले के हाथ खुद रंगे हुए हो तो फिर फ़रियाद कहां लगाया जाए यह सबसे बड़ी समस्या होती है। दरससल, बिहार के बेगुसराय से ऐसा हो रोचक मामला निकल कर सामने आया है, जिसे जानकार आप भी दंग रहे जाएंगे। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के बेगूसराय से एक लकड़ी चोरी का मामला सुर्ख़ियों में बना हुआ है।  इसकी मुख्य वजह लकड़ी कि चोरी करने वाला आरोपी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, इस मामले में चोरी में करने वाला चोर कोई ओर नहीं बल्कि पुलिस महकमें का ही एक सिपाही है। इसके बाद अब इस पुरे घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस  वायरल वीडियो में किसी को यह कहते सुना जा सकता है कि पुलिस जवान जलावन उठाकर अपनी गाड़ी में रख रहा है।  यह वीडियो 3 जनवरी की रात 9:30 बजे का बताया जा रहा है। 


इधर, इस वायरल वीडियो के बारे में पता करने पर मालूम हुआ कि यह वीडियो जिले के बखरी बाजार का है। जहां बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार स्थित कमास्थान मोहल्ले में एक लकड़ी व्यवसाई ललित शर्मा के घर के सामने पुलिस की गाड़ी लगी हुई है और उससे कुछ जवान उतरकर लकड़ी जलावन उठाकर अपने गाड़ी में रख रहे हैं।  


गौरतलब हो कि, जिले में पड़ रही भीषण ठंड की वजह से प्रशासनिक स्तर से जिले भर में अलाव की व्यवस्था की गई है।  लेकिन, इसके बाद भी  लकड़ी व्यवसाई के यहां से जलावन की लकड़ी अलाव के लिए उठाया जा रहा है या इसकी वजह कुछ ओर है फिलहाल इसके बारे में जांच कि जा रही है।  जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।  लेकिन, इसके बीच रात के अंधेरे में जिस तरीके से चोरी की जा रही है, वह पुलिस के कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर रहा  है। बहरहाल,इस पूरे मामले पर स्थानीय पुलिस से बात करने की कोशिश की गई है पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता