ब्रेकिंग
"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦बिहार के किसानों के लिए काम की खबर: रबी फसल का बीमा कराने का मौका, बटाईदार भी उठा सकेंगे लाभ✦सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल✦निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦बिहार के किसानों के लिए काम की खबर: रबी फसल का बीमा कराने का मौका, बटाईदार भी उठा सकेंगे लाभ✦सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल✦निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

पटना : प्यार में मिला धोखा तो महिला थाने पहुंची प्रेमिका, कहा-मैंने जहर खा लिया है....

PATNA : पटना के महिला थाने में बुधवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. वहां मौजूद पुलिसवालों में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक युवती ने वहां पहुंच कर कहा कि मैने जहर खा लिया है. युवती

पटना : प्यार में मिला धोखा तो महिला थाने पहुंची प्रेमिका, कहा-मैंने जहर खा लिया है....
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के महिला थाने में बुधवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. वहां मौजूद पुलिसवालों में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक युवती ने वहां पहुंच कर कहा कि मैने जहर खा लिया है. 

युवती ने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दे दिया है, इसलिए उसने जहर खा लिया. जिसके बाद थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गये. युवती को आनन-फानन में गर्दनीबाद अस्पताल भेजा गया जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इलाज के बाद उसकी स्थिती समान्य होने के बाद उसे महिला थाने लाया गया. 

जहां युवती ने बताया कि वह दानापुर कैंट के पास की रहने वाली है. उसके पिता की मौत हो गई है. तीन भाई हैं और कोई सपोर्ट नहीं करते.  घर मां को मिलने वाली पेंशन की राशि से चलता है और कोई उसका ध्यान नहीं रखता. वह एक लड़के से प्यार करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी, पर लड़का भी धोखा दे दिया. 

युवती ने बताया कि वह उसी लड़के से शादी करना चाहती है, पर जब यह बात उसके भाइयों को पता चलेगा तो वह उसकी हत्या कर देंगे. उसका भाई अक्सर शराब पीकर आता है और उसके साथ मारपीट करता है. महिला थानाध्यक्ष आरती जायसवाल ने कहा कि युवती को पुलिस सुरक्षा में रखा गया है. उसकी मां और भाइयों को बुलाया गया है.