ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

वाह रे बिहार पुलिस ! भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके, सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

MOTIHARI : बिहार में सुशासन की सरकार है और इसमें यह कहा जाता है कि हम न तो कुछ गलत करते हैं कि और न ही गलत करने को माफ़ करते हैं। लेकिन, इसके बाबजूद इस सरकार में पुलिस महकमे पर सवाल

वाह रे बिहार पुलिस !  भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके, सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में सुशासन की सरकार है और इसमें यह कहा जाता है कि हम न तो कुछ गलत करते हैं कि और न ही गलत करने को माफ़ करते हैं। लेकिन, इसके बाबजूद इस सरकार में पुलिस महकमे पर सवाल उठता रहता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आया है। यहां सुशासन बाबू की पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, सुशासन की सरकार में पुलिस की मस्ती का एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां नर्तकी के सामने सुशासन सरकार की पुलिस अपनी मस्ती कर रही है। मस्ती में पुलिस के जवान आर्केस्ट्रा वालों के साथ नाचते दिख रहे। इस वायरल वीडियो के बाद कई सवाल सोशल मीडिया पर उठाया जा रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि, वायरल हो रही यह तस्वीर ढाका थाना  के ढाका बाजार की ही है। जहां पिछले दिनों अनंत चतुर्दशी को लेकर कावरियों के सेवा में शिविर लगाया गया था। जहां पैदल जा रहे कावरियों की सेवा भी की जा रही थी और उनके मनोरंजन के लिए ओर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था । र इस कार्यक्रम में सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस वालों को तैनात किया गया था  ताकि कोई हंगामा न हो। लेकिन, इस ओर्केस्ट्रा में भोजपुरी गीतों पर नर्तकी को ठुमके लगाता देख सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कर्मी को जोश आ गया और भीड़ के साथ वो भी नर्तकी के सामने जमकर ठुमके लगाने लगा।