ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

मोतिहारी के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, उन्नाव बस हादसे में गई जान; बकरीद पर आए थे घर

MOTIHARI: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए भीषण सड़क हादसे में मोतिहारी के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। शिवहर से दिल्ली जा रही बस में परिवार के सभी 6 लोग सवार थे और बकरीद

मोतिहारी के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, उन्नाव बस हादसे में गई जान; बकरीद पर आए थे घर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MOTIHARI: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए भीषण सड़क हादसे में मोतिहारी के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। शिवहर से दिल्ली जा रही बस में परिवार के सभी 6 लोग सवार थे और बकरीद की छुट्टी खत्म होने के बाद वापस काम पर लौट रहे थे। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


दरअसल, यूपी के उन्नाव बस हादसे में पूर्वी चंपारण के फेनहारा के रहने वाले एक ही परिवार 6 लोगों की मौत हुई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद गांव में चारों तरफ चीत्कार का माहौल है। एक ही परिवार के मो. अशफाक, मो. इल्यास, मुनचुन खातून, कमरुल नेशा, सोहैल समेत कुल 6 लोग की मौत हो गई है जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल।


सभी लोग फेनहारा पूर्वी टोला वार्ड 11 के निवासी हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा है। बूढ़ी मां ने बताया कि बकरीद में सभी लोग कुर्बानी देने घर आये थे और मेरठ काम करने वापस जा रहे थे।


बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं। इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से पीएमओ ने हादसे में मौत के शिकार हुए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मुआवजा देने का एलान किया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पीएमओ ने लिखा, उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपनों को खोया हैउनके प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है

सोहराब आलम .... पूर्वी चम्पारण