ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

टला बड़ा रेल हादसा : दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा -तफरी

RAXAUL : बिहार में एक बार फिर से बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस की एक बोगी में अचानक आग लग गयी। जिसके बाद बोगी में धुआं उठते देख या

टला बड़ा रेल हादसा : दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा -तफरी
Tejpratap
Tejpratap
1 मिनट

RAXAUL :  बिहार में एक बार फिर से बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस की एक बोगी में अचानक आग लग गयी। जिसके बाद बोगी में धुआं उठते देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। गनीमत, यह है कि अभी तक इस हादसे में अधिक नुकसान से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन की बोगी से आनन-फानन में सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। हालांकि बाद में रेलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक सत्याग्रह एक्सप्रेस मुशहरवा हॉल्ट के पास खड़ी रही। रेलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाए जाने के बाद फिर से ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल इस मामले में कोई बड़ी हताहत की खबर निकल कर सामने नहीं आई है।