ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

मोतिहारी में राजनाथ सिंह ने किया दावा: बिहार में दो-तिहाई बहुमत से बनेगी NDA की सरकार

राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। आजकल के नेताओं से नीतीश कुमार से सीखनी चाहिए। 20 साल मुख्यमंत्री रहने के बावजूद भी एक छोटा सा आरोप भी उन पर नहीं लगा।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 MOTIHARI: बिहार में दो चरण में मतदान हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान आज 6 नवंबर को है। तो वही दूसरे चरण का मतदान 11 नवम्बर को होगा। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में तमाम पार्टी के नेता लगे हुए हैं। इसी क्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विधानसभा चुनाव प्रचार के लेकिन पूर्वी चंपारण के पताही स्थित हाई स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया और बिहार में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया। 


इस दौरान रैली में भारी संख्या में मौजूद लोगों ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो तिहाई बहुमत से बिहार में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर प्रशंसा की। आजकल के नेताओं से नीतीश कुमार से सीखनी चाहिए। 20 साल मुख्यमंत्री रहने के बावजूद भी एक छोटा सा छोटा आरोप भी उन पर नहीं लगा है। लेकिन आजकल जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप है वह अपनी वाहवाही करवाते रहते हैं।


उन्होंने कहा कि राजद  की संस्कृति कट्टा वाली रही है और उनके चुनावी कार्यक्रम में भी बच्चों से कट्टा वाले गाना गवाये जा रहे हैं। हमारी एनडीए सरकार में बिहार के लोग बाहर जाकर बेहतर बिहार में आने का न्योता देते हैं लेकिन जंगल राज वाले लोग के समय बिहार के बारे में यह सोचते थे कि आईये ना हमारा बिहार में मार देंगे कट्टा कपार में। बिहार में जो बदलाव हुए हैं और बिहार में बिहार की जनता जंगल राज को नहीं देखना चाहती है।


मोतिहारी से सोहराम आलम की रिपोर्ट