ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

राजन हत्याकांड: आरोपी राजा सिंह समेत 9 पर कुर्की की तैयारी, पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

मोतिहारी के चर्चित राजन हत्याकांड में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। मुख्य आरोपी राजा सिंह समेत 9 लोगों के घर इश्तेहार चिपकाए गए हैं। दो दिन में आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की की कार्रवाई।

Bihar
राजा सिंह हाजिर हो
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: चर्चित राजन हत्याकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। नगर थाना क्षेत्र के इस मामले में मुख्य आरोपी राजा सिंह समेत 9 आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया गया है। पुलिस ने साफ़ कर दिया है कि अगर ये आरोपी दो दिनों के भीतर कोर्ट या थाने में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इश्तेहार की कार्रवाई नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के घरों पर विधिवत नोटिस चिपकाया गया है और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए अंतिम चेतावनी दी गई है। 


घटना महाबीरी झंडा जुलूस से लौटने के दौरान हुई थी, जब राजन और राजा के बीच पूर्व की रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान चाकू लगने से राजन की मौत हो गई थी। इस हत्या के बाद क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया। गुस्साए राजन समर्थकों ने राजा के घर पर हमला कर दिया और उसकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही चार घंटे तक गांधी चौक को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। बाज़ार भी बंद कर दिए गए थे। घटना के बाद से पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी गई। राजा के घर पर लगातार पुलिस निगरानी रखी जा रही है और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखा गया है।


सभी आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाते हुए नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि दो दिनों के अंदर यदि सभी आरोपी पुलिस या कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके घर पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि महावीरी झंडा से वापसी के दौरान राजन और राजा के बीच पूर्व के रंजिश को लेटकर विवाद हुआ था। जिसमें चाक़ू लगने से राजन की मौत हो गई थी। इस घटना से नाराज़ राजन के समर्थकों ने राजा के घर पर हमला कर उसकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया था। उसके बाद चार घंटे तक गांधी चौक को जाम रखा था। वहीं इस हत्या के विरोध में बाज़ार भी बंद रखा था। एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में बल की तैनाती की गई थी, घटना के चार दिन बाद राजा के घर पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पुलिस निगरानी कर रही है। घटना के बाद से राजा सहित अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने इन पर इनाम भी घोषित कर दिया है। माइकिंग और बैंड-बाजे के साथ पुलिस घर पर गई थी। पुलिस ने माइकिंग कर कहा कि किसी भी हालत में सरेंडर करे वरना कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। 

सोहराब आलम शाहिल की रिपोर्ट