ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Raid In Bihar: राजद और जन सुराज नेताओं के घर रात भर चली रेड, भू-माफियाओं पर पुलिस के प्रहार से मचा हड़कंप

Raid In Bihar: मोतिहारी में बिहार पुलिस ने भू-माफियाओं पर कसा शिकंजा। RJD के देवा गुप्ता और जनसुराज के नीरज सिंह के घर रेड, जमीन कब्जे और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर इल्जाम।

Raid In Bihar
मोतिहारी में राजद और जन सुराज के नेताओं के घर रेड
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Raid In Bihar: कल रात मोतिहारी में वो हुआ, जो शायद ही किसी ने सोचा था। बिहार पुलिस ने भू-माफियाओं के खिलाफ ऐसी जोरदार कार्रवाई की कि शहर में सनसनी मच गई। राजद के बड़े नेता और मोतिहारी मेयर के पति देवा गुप्ता से लेकर जन सुराज के नीरज सिंह तक, कोई बच नहीं पाया। सरकार ने सख्ती दिखाते हुए पुलिस को 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का हुक्म दिया था। रंगदारी, मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और जबरन जमीन हड़पने जैसे इल्जामों की जांच के लिए पुलिस ने रात भर घरों की तलाशी ली। कई बड़े नाम तो पुलिस की गाड़ियां देखते ही घर छोड़कर भाग निकले।


इस दौरान जब पुलिस देवा गुप्ता के घर पहुंची, तो वहां मानो मेला लग गया। समर्थक चिल्लाते हुए हंगामा कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। सख्ती से सबको किनारे किया और कागजात खंगालने में जुट गई। कहते हैं, इन लोगों ने कई कंपनियां बना रखी थीं, जिनके जरिए बड़ी-बड़ी गड़बड़ियां की गईं। पुलिस ने हर कागज, हर लेन-देन को बारीकी से देखा। नीरज सिंह के घर भी यही हाल था। वहां से भी ढेर सारे कागजात जब्त हुए, जो शायद आगे चलकर जमीन कब्जे और धोखाधड़ी की कहानी खोल सकते हैं।


मोतिहारी के लोग तो सालों से इन भू-माफियाओं से तंग थे। कोई अपनी पुश्तैनी जमीन बचाने की जद्दोजहद में था, तो कोई डर के मारे चुपचाप सह रहा था। हालांकि, इस कार्रवाई ने लोगों के दिल में एक उम्मीद जगाई है। लेकिन बात सिर्फ जमीन की नहीं, सियासत की भी है। देवा गुप्ता और नीरज सिंह जैसे बड़े चेहरों का नाम आने से राजद और जनसुराज पार्टी में खलबली मच गई है। मोतिहारी की गलियों से लेकर पटना के गलियारों तक, हर कोई यही चर्चा कर रहा है कि अब आगे क्या होगा? क्या यह कार्रवाई बिहार की सियासत को नया रंग देगी?


इधर पुलिस की इस हिम्मत ने सबका ध्यान खींचा है और स्थानीय लोग इस कार्रवाई से बड़े खुश नजर आ रहे। भू-माफियाओं को सबक सिखाने का यह बड़ा ही सही मौका है। लेकिन इस मामले में हम भी तो कुछ कर सकते हैं। अगर आपके आसपास कोई जमीन हड़पने या धोखा देने की कोशिश करता है, तो खामोश न रहें। बिहार पुलिस का नंबर 112 डायल करें या थाने में जाकर अपनी बात रखें। जमीन के सौदे में आंखें खुली रखें व कागजात अच्छे से जांचें।