ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड मुख्यालय में प्रशासन ने अवैध गैस कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सीमेंट गोदाम में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एचपी और भारत गैस के 36 खाली एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए, जिसके बाद गोदाम को तुरंत

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद,  सील हुआ गोदाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड मुख्यालय में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सीमेंट गोदाम से एलपीजी गैस के 36 खाली सिलेंडर बरामद किए हैं। इस मामले में प्रशासन ने गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में गैस की कालाबाजारी करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित एक हार्डवेयर दुकान के गोदाम में एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कालाबाजारी की सूचना प्रशासन को गुप्त रूप से मिली थी। बताया जा रहा है कि यह गोदाम अमोद साह के “प्रकाश ट्रेडर्स” हार्डवेयर दुकान से संबंधित है, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे जाने की बात सामने आई थी।


गुप्त सूचना मिलने के बाद पकड़ीदयाल की अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मंगला कुमारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी (आरओ) अनिल कुमार को संबंधित गोदाम में छापेमारी करने का आदेश दिया। एसडीओ के निर्देश मिलते ही आरओ अनिल कुमार ने अपनी टीम और पुलिस बल के साथ उक्त गोदाम में छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान गोदाम की तलाशी ली गई, जिसमें एचपी और भारत गैस कंपनी के कुल 36 खाली एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए। इतनी बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर पाए जाने के बाद प्रशासन ने तुरंत गोदाम को सील कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि गोदाम में गैस सिलेंडर रखने के संबंध में कोई वैध कागजात मौके पर उपलब्ध नहीं कराए गए।


एसडीओ मंगला कुमारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पताही प्रखंड मुख्यालय में स्थित अमोद साह के सीमेंट गोदाम से एलपीजी गैस की कालाबाजारी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार को छापेमारी के लिए भेजा गया। छापेमारी के दौरान गोदाम से 36 खाली एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया है।


उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आपूर्ति पदाधिकारी को आगे की कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में गैस की अवैध कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की यह कार्रवाई सराहनीय है और इससे अवैध कारोबार करने वालों पर अंकुश लगेगा।


फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतने बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडर गोदाम में कैसे जमा किए गए थे और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें