ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बिहार : भयानक रोड एक्सीडेंट में चार युवकों की मौत, छठ का प्रसाद देकर लौट रहे थे सभी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है. बताया जाता है कि ये चारों छठ पर्व का प्रसाद देने गए थे

बिहार : भयानक रोड एक्सीडेंट में चार युवकों की मौत, छठ का प्रसाद देकर लौट रहे थे सभी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है. बताया जाता है कि ये चारों छठ पर्व का प्रसाद देने गए थे, तभी यह हादसा हुआ. हादसे में चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 


एक्सीडेंट नेपाल के रौतहट जिले में हुई. मरने वाले चारों लोग बिहार के मोतिहारी जिले के बताये जा रहे हैं. मृतकों में एक पताही थाना क्षेत्र के सरैया गोपाल गांव निवासी अजय कुमार जायसवाल के बेटे अमित कुमार जायसवाल (26) है. वहीं, तीन युवक पताही थाना क्षेत्र के बेतौना निवासी गौरीशंकर साह के पुत्र अरुण साह (28), शालीग्राम साह के पुत्र दीनानाथ कुमार (19) और श्यामजी महतो के पुत्र चयन महतो (28) शामिल हैं. 


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ये सभी छठ पूजा के बाद दीनानाथ की बहन के यहां नेपाल के शिवनगर में छठ का प्रसाद देने गए थे. वहां से वापस मोतिहारी लौट रहे थे. लौटने के दौरान रौतहट जिले के एक बम नहर के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.


घटना की सूचना मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक गांव के तीन युवकों की मौत से बेतौना गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. 

टैग्स