ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIHAR: राजस्थान से आ रही यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, बीच सड़क पर पलटी जाखड़ ट्रेवल्स की बस, नशे में धुत था ड्राइवर

राजस्थान से यह बस मुजफ्फरपुर के लिए खुली थी लेकिन मोतिहारी में अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे यात्रियों के बीच कोहराम मच गया। आनन-फानन में बस में सवार यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला गया और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बिहार
मौके पर मची अफरा-तफरी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान से मुजफ्फरपुर के लिए खुली राजस्थान नंबर की यात्रियों से भरी बस बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके चलते मोतिहारी के कोटवा के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना के संबंध में घायल यात्री ने बताया कि यात्रियों से भरी बस राजस्थान से मुजफ्फरपुर जा रही थी। ड्राइवर नशे की हालत में था और बस को चला रहा था। तभी मोतिहारी के कोटवा के पास जब बस पहुंची तो ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस बीच हाइवे पर पलट गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोटवा थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां यात्रियों का इलाज जारी है। एक बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है जिसे मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। घटना का कारण बस के ड्राइवर का नशे में होना बताया जा रहा है। खुद बस में सवार यात्री यह बात बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूर मामले की छानबीन कर रही है। 


राजस्थान नंबर बस का रजिस्ट्रेशन नंबर RJ09 P45397 है। जो जाखड़ ट्रेवल्स की बस है। राजस्थान से मुजफ्फरपुर चलती है। राजस्थान से जाखड़ बस मुजफ्फरपुर के लिए कल खुली थी लेकिन मोतिहारी के कोटवा के पास अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गयी। जिससे उसमें सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गये। मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में बस में सवार यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला गया। वही इस हादसे में घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

सोहराब आलम की रिपोर्ट


टैग्स