ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar News: भूख का घोटाला..! सरकारी राशन डकारने में ठेकेदार-कर्मी हुआ गिरफ्तार, AGM पर एक्शन कब ?

Motihari News:मोतीहारी के रामगढ़वा में मुफ्त राशन वितरण योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। रक्सौल SDO की जांच में राशन कम सप्लाई करने का खुलासा हुआ है। DSD ठेकेदार और डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है, TPDS गोदाम प्रबंधक पर भी केस दर्ज की गई है

Motihari News,Motihari Ration Scam  मुफ्त राशन घोटाला मोतीहारी  Raxaul SDO जांच  TPDS गोदाम घोटाला  रामगढ़वा राशन घोटाला  डिलीवरी बॉय गिरफ्तार राशन  DSD ठेकेदार गिरफ्तारी  Bihar PDS Corruption  राशन व
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Motihari News: खबर पूर्वी चंपारण से हैजहां सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुफ्त राशन वितरण में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। गरीबों के हक के अनाज को डकारने का यह शर्मनाक खेल रामगढ़वा प्रखंड में चला आ रहा था। लेकिन रक्सौल SDO की जांच ने इस काले खेल का पर्दाफाश कर दिया है।

9 अप्रैल को रक्सौल SDO द्वारा रामगढ़वा के अहिरौलिया पंचायत स्थित PDS डीलरों के गोदामों की औचक जांच की गई। जांच में खुलासा हुआ कि TPDS गोदाम से निर्धारित मात्रा से कम राशन भेजा जा रहा था। साक्ष्यों के आधार पर DSD ठेकेदार राजेश कुमार गुप्ता और डिलीवरी बॉय राज कुमार उर्फ राजू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

TPDS सहायक गोदाम प्रबंधक सूरज प्रकाश की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। उनकी लापरवाही को प्राथमिकी में दर्ज करते हुए, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।रामगढ़वा थाना में दर्ज प्राथमिकी में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988, और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से राशन घोटाले में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है, और गरीबों के अधिकार की रक्षा के लिए यह कदम मिसाल बनकर उभरा है।