ब्रेकिंग
तीन दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव… गला रेतकर हत्या की आशंका से, इलाके में हड़कंप✦24 नवंबर को पूरे बिहार में सुशासन दिवस मनाएगी JDU, नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने की तैयारी✦शिवांगी की शाही शादी पर बारिश का ब्रेक, अनंत सिंह बोले- कादो में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, प्लेन नहीं गिरेगा✦AI के इस्तेमाल पर लगेगा बैन? CJI सूर्यकांत ने लॉ स्कूलों को दी सख्त सलाह, जानें क्या कहा✦गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 की मौत, कच्छ में सेना के जवानों के 7 परिजनों की गई जान; स्विफ्ट में जिंदा जले 3 लोग✦तीन दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव… गला रेतकर हत्या की आशंका से, इलाके में हड़कंप✦24 नवंबर को पूरे बिहार में सुशासन दिवस मनाएगी JDU, नीतीश कुमार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने की तैयारी✦शिवांगी की शाही शादी पर बारिश का ब्रेक, अनंत सिंह बोले- कादो में घोड़ा नहीं दौड़ेगा, प्लेन नहीं गिरेगा✦AI के इस्तेमाल पर लगेगा बैन? CJI सूर्यकांत ने लॉ स्कूलों को दी सख्त सलाह, जानें क्या कहा✦गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 की मौत, कच्छ में सेना के जवानों के 7 परिजनों की गई जान; स्विफ्ट में जिंदा जले 3 लोग

खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रशासन की सख्ती, कई दुकानदारों को नोटिस

मोतिहारी के सुगौली नगर पंचायत में खुले में मांस और मछली की बिक्री पर प्रशासन ने छापेमारी की। कई विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए और नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया।

बिहार न्यूज
आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के सुगौली नगर पंचायत क्षेत्र में खुले में मांस और मछली की बिक्री पर रोक को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न बाजारों में सघन जांच अभियान चलाया।


जांच के दौरान कई विक्रेता प्रशासन को देखकर अपनी दुकानें छोड़कर भाग गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई मांस और मछली विक्रेताओं को नोटिस भी थमाया गया।


प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खुले स्थानों पर मांस-मछली की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, विक्रेताओं के लिए निर्धारित स्थल नहीं होने की समस्या भी सामने आई, जिसे लेकर प्रशासन ने नियमों के अनुरूप दुकान लगाने की बात कही। यह भी कहा कि नियमों का पालन करने वालों की खैर नहीं है। ऐसे लोगों को चिन्हिंत कर कार्रवाई की जाएगी। 


टैग्स