ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

मोतिहारी में पिकअप ने तीन युवकों को रौंदा, 2 की मौत, एक की हालत गंभीर

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक पिकअप वैन ने तीन लोगों को रौंद दिया. इस घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तो

मोतिहारी में पिकअप ने तीन युवकों को रौंदा, 2 की मौत, एक की हालत गंभीर
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक पिकअप वैन ने तीन लोगों को रौंद दिया. इस घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. तीसरे युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. 


हादसा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बतरौलिया में हुआ. बताया जाता है कि तीन लोगों को एक पिकअप वैन ने मोतिहारी-मधुबनी घाट मुख्य पथ पर जेसीबी सेंटर के सामने बतरौलिया में ठोकर मार दिया. जिसमें बतरौलिया निवासी चिरकुट पंडित के पुत्र जितेन्द्र पंडित, उम्र 27 वर्ष की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई. जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों का मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था. एक युवक सोनू कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता मनोज प्रसाद की मौत इलाज के क्रम में हो गई है. जबकि एक की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है. 


घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है. दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए गए.