ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

मोतिहारी में मतगणना की तैयारी पूरी: डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, दो केंद्रों पर होगी वोटों की गिनती

मोतिहारी में विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात ने एमएस कॉलेज और डायट भवन का निरीक्षण किया। मतगणना दो केंद्रों पर होगी और सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय व्यवस्था की गई है।

बिहार
14 नवंबर को मतगणना
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले में विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के 12 विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती दो अलग-अलग मतदान केंद्रों पर की जाएगी। जिसकी तैयारियों का जायजा लेने  जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात सहित अन्य अधिकारी एमएस कॉलेज और डायट भवन पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।


डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि एमएस कॉलेज में हरसिद्धि, केसरिया , कल्याणपुर, गोविंदगंज , मोतिहारी, और पिपरा विधानसभा की मतगणना एमएस कॉलेज के परीक्षा केंद्र में की जाएगी। वहीं डायट भवन में मधुबन, चिरैया, ढाका, नरकटिया, सुगौली और रक्सौल विधानसभा के मतों की गिनती होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक टेबल पर तीन मतगणना कर्मी तैनात रहेंगे। पूरा मतगणना कैमरे के नजर में पुर पारदर्शिता से कराया जायेगा ।


वही सुरक्षा को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मतगणना स्थल को तीन लेयर में सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है। सबसे बाहरी घेरा जिला पुलिस संभालेगी, दूसरा लेयर बीएसएफ के जवानों के पास रहेगा, जबकि सबसे अंदरूनी सुरक्षा परा-मिलिट्री फोर्स के हवाले होगी।


 पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सभी कैमरों की लाइव फीड राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध कराई गई है ताकि वे अपने कार्यालय से भी मतगणना पर नजर रख सकें। जीत के बाद जुलुस निकालने वालो को भी एसपी स्वर्ण प्रभात ने हिदायत दिया की किसी भी जुलुस को निकालने के लिए परमिशन लेना अनिवार्य है क्योंकि अभी भी आचारसंहिता लगा हुआ है ।

टैग्स