ब्रेकिंग
पिता के सामने 7 साल की मासूम बेटी की कुदाल से काट कर हत्या, नाराज लोगों ने आरोपी के घर को लगाई आगRERA का डंडा: बिहार के इस 'बिल्डर' पर 75 लाख का जुर्माना...ग्राहकों को दे रहा था धोखा, बिना निबंधन Vishnu Vihar का कर रहा था प्रचार-प्रसार... Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडेBankipur By Election : करोड़ों की मालकिन, राइफल-रिवॉल्वर और आधा किलो सोना... RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान!Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिपिता के सामने 7 साल की मासूम बेटी की कुदाल से काट कर हत्या, नाराज लोगों ने आरोपी के घर को लगाई आगRERA का डंडा: बिहार के इस 'बिल्डर' पर 75 लाख का जुर्माना...ग्राहकों को दे रहा था धोखा, बिना निबंधन Vishnu Vihar का कर रहा था प्रचार-प्रसार... Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडेBankipur By Election : करोड़ों की मालकिन, राइफल-रिवॉल्वर और आधा किलो सोना... RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान!Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्ति

जेल में बंद महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar News: मोतिहारी केंद्रीय कारा में बंद एक महिला बंदी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। महिला को देसी शराब मामले में गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट...

जेल में बंद महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी से एक मामला सामने आया है, जहां केंद्रीय कारा में बंद एक महिला बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में रोष का माहौल है। मृतका की पहचान पिपराकोठी थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी पार्वती देवी, पति छबिला सहनी के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, 22 मई को पिपराकोठी थाना पुलिस ने पार्वती देवी को 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जिसके बाद वह मोतिहारी केंद्रीय कारा में बंद थी।


बताया जा रहा है कि जेल में बंद रहने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने प्राथमिक जांच कर महिला को इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत लगातार गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान उन्होंने पिपराकोठी थाना पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि पार्वती देवी पहले से बीमार थी, लेकिन उसकी तबीयत को लेकर सही तरीके से ध्यान नहीं दिया गया।


मामले की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पूरे मामले को देखते हुए मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।


फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। वहीं घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।