ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

मोतिहारी: हरसिद्धि में भीषण आग, चार घर जलकर राख, मवेशियों की मौत

मोतिहारी के हरसिद्धि में भीषण आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए और आठ से दस मवेशी मारे गए। प्रभावित परिवारों को सरकार से राहत मिलने की उम्मीद है।

बिहार
भीषण अगलगी की घटना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में बीती रात भीषण आग लगने से चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति और आठ से दस मवेशी जिंदा जल गए। आग हरसिद्धि बाजार स्थित दलित बस्ती में लगी।


स्थानीय प्रशासन के अनुसार, आग से लगभग दस लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है और चार परिवार बेघर हो गए हैं। घटना के समय बस्ती के अधिकांश लोग पास में आयोजित नाच कार्यक्रम देखने गए थे। जब लोग लौटे और आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी।


सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित मिथुन माँझी ने बताया कि वे खाना खाने के बाद नाच देखने गए थे और जब लौटे तो घर पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका था। एक अन्य पीड़ित जदु माँझी ने कहा कि आग में उनकी छह बकरियां और घर का सारा सामान नष्ट हो गया। उनके पास खाने और पहनने के लिए कुछ नहीं बचा। घटना की जानकारी मिलने पर हरसिद्धि के सीओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि आगजनी की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

टैग्स