ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

मोतिहारी में अपराधी बेलगाम: स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर जेवरात से भरा बैग लूटा, इलाके में दहशत

मोतिहारी के भेरीहरवा गांव में स्वर्ण व्यवसायी कृष्णा साह को अपराधियों ने गोली मारकर जेवरात से भरा बैग लूट लिया। घायल व्यवसायी अस्पताल में भर्ती, घटना से इलाके में दहशत।

बिहार
अपराधियों का तांडव जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भेरीहरवा गांव का है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी और जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


घायल स्वर्ण व्यवसायी की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय कृष्णा साह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक कृष्णा साह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और स्वर्ण आभूषणों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। जब उन्होंने विरोध किया तो अपराधियों ने उनके पैर में गोली मार दी और बैग लेकर फरार हो गए।


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल कृष्णा साह को इलाज के लिए शहर के रहमानिया मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। 


हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लुटेरे कितने मूल्य के जेवर और नकदी लेकर भागे हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है और अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और उन्होंने पुलिस से गश्ती बढ़ाने व अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।