ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦मधुबनी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार रुपये घूस लेते ट्रैफिक DSP रंगे हाथ गिरफ्तार✦दरभंगा में खुला जन सुराज का खाता: शिक्षक MLC सीट पर JSP के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦बिहार MLC चुनाव: पहले राउंड में बीजेपी के नवल किशोर 2 वोटों से आगे, RJD उम्मीदवार से कांटे की टक्कर✦इंदिरा आवास के लिए मांगी थी 8 हजार घूस, बख्तियारपुर के पूर्व प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दोषी करार, 4 साल की सजा✦मधुबनी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार रुपये घूस लेते ट्रैफिक DSP रंगे हाथ गिरफ्तार✦दरभंगा में खुला जन सुराज का खाता: शिक्षक MLC सीट पर JSP के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश

मोतिहारी में 4.95 लाख रुपये के जाली नोट बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार

मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा के पास पुलिस ने 4.95 लाख रुपये के भारतीय जाली नोट बरामद किए हैं। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि मुख्य तस्कर फरार है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने नेपाल से जाली नोट लाए जाने की जानकारी दी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने जाली नोटों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा के पास पुलिस ने 4 लाख 95 हजार रुपये के भारतीय जाली नोट बरामद किए हैं। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।


पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर जाली नोटों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मामले में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।


नेपाल से लाए गए थे जाली नोट

मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, जाली नोट नेपाल से लाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य जांच एजेंसियां भी इसकी पड़ताल करेंगी।


पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जाली नोट कहां से लाए गए थे और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।


मुख्य तस्कर की तलाश में जुटी पुलिस

कार्रवाई के दौरान मुख्य तस्कर पुलिस को देखकर अंधेरे में भाग निकला। पुलिस उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। साथ ही, जाली नोटों के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए भी जांच जारी है।


फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच के बाद ही इस मामले में अन्य आरोपियों और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट