ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

मोतिहारी स्टेशन पर फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, बिहार पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था युवक

पूर्वी चंपारण के बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे एक फर्जी पुलिसकर्मी को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ जारी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन परिसर से नगर थाना पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार पुलिस के कांस्टेबल की वर्दी पहनकर स्टेशन परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।


पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवक खुद को पुलिसकर्मी साबित करने के लिए कोई वैध पहचान पत्र या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में वह फर्जी पुलिसकर्मी निकला। गिरफ्तार युवक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जो राजेपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल उसे नगर थाना में रखकर गहन पूछताछ की जा रही है।


पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर रेलवे स्टेशन पर किस मकसद से घूम रहा था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उसका संबंध किसी आपराधिक गिरोह या अन्य आपराधिक गतिविधियों से तो नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। वहीं, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट