ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

मोतिहारी में 65 वर्षीया बुजुर्ग महिला की चाकू मारकर हत्या, पहने हुए गहने भी लूटे

मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने 65 वर्षीया महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी और पहने गहने लूट लिए, इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की तफ्ताीश मे

bihar
खेत से मिला शव
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के चिरैया थाना क्षेत्र के धरोहर गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर उसके आभूषण लूट लिए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 


मृतक महिला की पहचान हरिलाल साह की 65 वर्षीय पत्नी प्रभावती देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रभावती देवी शनिवार की शाम करीब छह बजे खेत की ओर शौच करने गई थीं। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं तो परिजन चिंतित हो उठे और उनकी खोजबीन शुरू कर दी।


इसी दौरान गांव की एक महिला शौच के लिए खेत की ओर गई, जहां उसकी नजर जमीन पर पड़ी एक महिला पर पड़ी। महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान प्रभावती देवी के रूप में की। परिजनों ने बताया कि शव पर चाकू से वार के निशान थे और महिला के पहने हुए आभूषण गायब थे।


आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने लूट के इरादे से महिला की हत्या की है। खेत से शव मिलने के बाद परिजनों ने घटना की सूचना चिरैया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। 


मृतक के पुत्र ने बताया कि उनकी मां की सात बेटियां और एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। इस घटना से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। चिरैया थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थिति में चाकू मारकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। फिलहाल पुलिस घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच कर रही है। 

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट