ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

खेसारी लाल यादव की सभा में बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने चलाये डंडे, हेलिकॉप्टर भी हुआ खराब

मोतिहारी के चिरैया में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की। भारी भीड़ के कारण हालात बेकाबू होता देख पुलिस को डंडे चटकाने पड़ गये, खेसारी लाल का हेलिकॉप्टर भी खराब हो गया, जिसके बाद वे सड़क मार्ग से शिवहर

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के चिरैया में भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।


 इस दौरान उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को डंडे चटकाने पड़ गये। इस दौरान ही खेसारी लाल का हेलिकॉप्टर भी खराब हो गया। अचानक हेलिकॉप्टर खराब होने के कारण खेसारी लाल यादव सड़क मार्ग से शिवहर के लिए रवाना हो गये। 


बता दें कि मोतिहारी के चिरैया विधानसभा क्षेत्र में खेसारी लाल यादव RJD प्रत्याशी के लिए वोट मांगने के लिए आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम झुकने वाले नहीं हैं, जितना बर्बाद करोगे, हम उतना ही मजबूत होंगे। 


इस दौरान उन्होंने 'लालू बिना चालू ई बिहार न होई' गीत भी गाया। जिसे सुनकर लोग बेकाबू हो गये। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को डंडे चलाने पड़ गये। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और खेसारी लाल यादव को वहां से निकाला। जब खेसारी लाल यादव हैलीपैड पहुंचे तो पता चला कि हेलिकॉप्टर ही खराब है, जिसके बाद वो सड़क मार्ग से शिवहर के लिए रवाना हो गये।  

टैग्स