ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: BJP मंडल अध्यक्ष की स्कॉर्पियो से नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद

मोतिहारी के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजेपी मझौलिया मंडल अध्यक्ष का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो जब्त की। गाड़ी से 686 नेपाली शराब की बोतलें बरामद की गईं।

बिहार
भाजपा नेता की गाड़ी से शराब जब्त
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के रक्सौल थाना इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी के मझौलिया पूर्वी मंडल अध्यक्ष का बोर्ड लगी स्कॉर्पियो को जब्त किया है। जिसमें से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद किया गया है।


पुलिस ने जब स्कॉर्पियों की तलाशी ली तो उसमें रखे 4 बोरे को बाहर निकाला गया। जब बोरे को खोला गया तो उसमें शराब की बड़ी खेप को देखकर पुलिस भी दंग रह गयी। बंद बोरे में से 686 नेपाली शराब की बोतलें बरामद की गयी। पुलिस ने स्कॉर्पियों और बरामद नेपाली शराब को जब्त कर थाने ले गयी है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता चला जिससे संपर्क साधने में पुलिस लगी है। गाड़ी पर भाजपा के मझौलिया पूर्वी मंडल अध्यक्ष का बोर्ड लगा हुआ है। बीजेपी नेता की गाड़ी से शराब की बड़ी खेप मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

टैग्स