ब्रेकिंग
बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार

मिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तार

Bihar News: मोतिहारी में मिलावटी पेट्रोल के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एनएच पर घेराबंदी के दौरान एक पिकअप से भारी मात्रा में मिलावटी पेट्रोल बरामद हुआ, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया...

मिलावटी पेट्रोल के बड़े खेल का पर्दाफाश, सैकड़ों लीटर नकली ईंधन बरामद; तस्कर गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: मोतिहारी में मिलावटी पेट्रोल के अवैध कारोबार के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने लखौरा जाने वाली एनएच पर घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन से 1989 लीटर मिलावटी पेट्रोल बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.


नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन के जरिए मिलावटी पेट्रोल की खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लखौरा जाने वाली एनएच पर घेराबंदी की.


इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें 1989 लीटर मिलावटी पेट्रोल बरामद हुआ.


गिरफ्तार आरोपी की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के बरमादिया निवासी चंदन कुमार, पिता हरिशंकर पंडित के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है.


पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपी के पेट्रोल टैंकर से तेल कटिंग कर उसे अलग-अलग इलाकों में खपाने वाले गिरोह से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस को यह भी पता चला है कि मिलावटी पेट्रोल को ग्रामीण इलाकों में सस्ते दाम पर बेचने की तैयारी थी.


पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है. जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मिलावटी पेट्रोल कहां से लाया गया था और इसे किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था.


पुलिस इस मामले में गिरोह के सप्लायर और अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है. बरामद मिलावटी पेट्रोल और वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.