ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

मोतिहारी पहुंची NIA की टीम, PFI के ट्रेनिंग कैंप का लिया जायजा,हाथ लगे कई अहम सुराग

MOTIHARI : एनआईए की टीम ने पूर्वी चंपारण जिले के चकिया में एक बार फिर से दबिश दी है। टीम यहां पीएफआई से जुड़े सुल्तान उस्मान खान के वायरल वीडियो की जगह की जांच करने पहुंची है।

मोतिहारी पहुंची NIA की टीम, PFI के ट्रेनिंग कैंप का लिया जायजा,हाथ लगे कई अहम सुराग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : एनआईए की टीम ने पूर्वी चंपारण जिले के चकिया में एक बार फिर से दबिश दी है। टीम यहां पीएफआई से जुड़े सुल्तान उस्मान खान के वायरल वीडियो की जगह की जांच करने पहुंची है। यह टीम मोतिहारी के चकिया और मेहसी थाना क्षेत्र के उन जगहों पर गई, जहां पीएफआई का ट्रेनिंग कैंप चला था। उन सभी जगहों का एक बार फिर से सत्यापन किया, साथ ही मुजफ्फरपुर में मिले टाइम बम के बारे में भी पड़ताल किया।


मिली जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने वायरल वीडियो  मामले में स्थल का किया सत्यापन कर रही है। यह वीडियो चकिया गांधी मैदान का बताया गया था। जिसमें पीएफआई के झंडा के साथ युवकों को ट्रेनिंग देता सुल्तान उस्मान खान दिखाई दे रहा है। एनआईए की टीम ने वायरल वीडियो में दिख रहे जगह के सत्यापन के लिए गांधी मैदान का जायजा लिया है। उन जगह का सत्यापन करने के बाद कुंअवा, इमाद पट्टी, मेहसी, हरपुर किशुनी सहित अन्य जगहों पर भी जा कर जगह का सत्यापन किया, साथ ही वहा से कई साक्ष्य बरामद किया।


जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने मोतिहारी के चकिया और मेहसी थाना क्षेत्र में चल रहे पीएफआई संगठन से जुड़े सदस्यों को पिछले माह गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी, जिसके बाद एनआईए की टीम ने गिरफ्तार दानिश, आदिल और तनवीर के घर दुबारा से पहुंची, इस दौरान एनआईए की टीम ने एक बार फिर से उसके घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की, और कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई है। 


इधर, अब एनआईए की टीम ने इस तमाम जगहों का सत्यापन करने के बाद वहा से पुनः पटना के लिए वापस हो गई, इस संबंध में जब मोतिहारी पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। इससे पहले बाबरी विध्वंस के बरसी पर पोस्टर लगाते उस्मान का फोटो भी सामने आया था। इधर फुलवारी टेरर मॉड्यूल के सामने आने के बाद पटना में दर्ज प्राथमिकी में चकिया के कुअवां के रेयाज मारुफ का नाम भी शामिल है। जिसके घर की एनआईए कई बार तलाशी ले चुकी है और वह अभी फरार है। वहीं, सुल्तान उस्मान खान का वीडियो सामने आने और पीएफआई पर प्रतिबंध लगने के बाद एनआईए उसकी तलाश में कई बार मोतिहारी आ चुकी है।