ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

'मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं...,' सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर कर दिया एसिड अटैक ; तीन लोग बुरी तरह झुलसे

EAST CHAMPARAN : पूर्वी चंपारण में एसिड अटैक की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने घर में सो रहे एक परिवार के सभी सदस्यों पर तेजाब से हमला कर दिया। इसमें

'मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं...,' सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका पर कर दिया एसिड अटैक ; तीन लोग बुरी तरह झुलसे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

EAST CHAMPARAN : पूर्वी चंपारण में एसिड अटैक की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने घर में सो रहे एक परिवार के सभी सदस्यों पर तेजाब से हमला कर दिया। इसमें पति-पत्नी समेत चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


दरअसल , महेश भगत की नलजल की ठेकेदारी में शिला देवी का पति रमन पासवान जाता था। इस दौरान महेश का शिला से नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों के बीच बेपनाह प्यार हो गया। यह प्यार इस कदर परवान चढ़ा की बात शादी तक चली गई और दोनों ने कोर्ट में जाकर शादी भी कर ली। मोतिहारी कोर्ट ने मैरिज पेपर भी बन गया। अब महेश शिला को अपने घर ले जाना चाहता था और इसी बात को लेकर हुए विवाद में एसिड अटैक की घटना को अंजाम दिया गया।


बताया जा रहा है कि, महेश अपनी प्रेमिका शिला के पति रमन पासवान को कोर्ट मैरिज का पेपर दिखा कर उसके वापस ले जाना चाहता था। इस बात को लेकर सुबह - सवेरे दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान से शिला ने अपने पति का साथ दिया। आक्रोश में महेश भगत उस समय कहीं चला गया। उसके बाद देर रात जब रमन पासवान का पूरा परिवार खा -पीकर सो रहा था। उसी दौरान इस घटना के बाद शोर- गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आनन-फानन में  इन लोगों को चकिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सबको एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। 


इधर, इस घटना को लेकर पुलिस कप्तान कांतेश मिश्रा ने कहा कि एसिड अटैक की घटना की पीपरा थाना इलाके में हुई है। इस घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। पुलिस की टीम अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।