ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मैट्रिक परीक्षा में बच्चों से लिया जा रहा है घूस, मास्टर जी कॉपी में रखवा रहे दो-दो सौ रुपया, देखें Video

MOTIHARI : बिहार में घूसखोरी और धांधली के नए-नए मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है मोतिहारी जिले से जहां मैट्रिक के स्टूडेंट्स से रुपये वसूले जा रहे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में घूसखोरी और धांधली के नए-नए मामले अक्सर सामने आते रहते हैं. ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है मोतिहारी जिले से जहां मैट्रिक के स्टूडेंट्स से रुपये वसूले जा रहे हैं. परीक्षा में ज्यादा नंबर देने के लिए टीचर बच्चों से घूस मांग रहे हैं. दस, बीस या पचास नहीं बल्कि मास्टर साहब एक-एक बच्चे से 200-200 रुपये वसूल रहे हैं. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 


घटना पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी इलाके की है. जहां मोतिहारी नगर के सबसे प्रतिष्ठित जिला स्कूल में मास्टर बच्चों से रुपये वसूल रहे हैं. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इसी स्कूल का है. 


वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि प्रैक्टिकल में बच्चों को नंबर देने के लिए मास्टर एक-एक बच्चे से 200-200 रुपये कॉपी में छुपाकर मांग रहे हैं. बच्चें भी गुरु जी को कॉपी में पहले पन्ने पर छुपाकर नोट दे रहे हैं. वायरल वीडियो में रूपये की मांग करते हुए टीचर को आसानी से सूना जा सकता है. इतना ही नहीं मास्टर साहब जो तो कैमरे के सामने रुपये हाथ में भी लेते हुए साफ़-साफ़ देखा जा रहा है. बहरहाल अब वीडियो सामने आने के बाद यह देखना होगा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी या अन्य प्रशासनिक अधिकारी इन शिक्षकों के ऊपर क्या एक्शन लेते हैं. 



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता