ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

जीप और ट्रक की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की स्पॉट डेथ

EAST CHAMPARAN : बिहार के पूर्वी चंपारण में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी म

जीप और ट्रक की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की स्पॉट डेथ
First Bihar
2 मिनट

EAST CHAMPARAN : बिहार के पूर्वी चंपारण में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है. 


घटना छपवा-मोतिहारी एनएच 727 के छगराहा के पास हुई. बताया जा रहा है कि जीप और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप 10 फुट तक घिसटती चली गई. 


मृतकों में मुजफ्फरपुर के भगवानपुर निवासी उमेश चंद्र ठाकुर के बेटे गुड्डू ठाकुर, पश्चिम चंपारण के सिकटा थाने के झुमका बहरा गांव निवासी हाफिज शेख के बेटे तसरुद्दीन शेख और बेतिया पीयूनीबाग निवासी धर्मदेव पांडे के बेटे मदन पांडे शामिल हैं. जीप मुजफ्फरपुर से बेतिया जा रही थी. हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया है. 


मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों में कोहराम मच गया है. 

टैग्स