ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

पर्यवेक्षक से निदेशक तक के पद पर बहाल हो सकते हैं पूर्व सैनिक, सात मार्च को यहां लगेगा रोजगार मेला

पूर्व सैनिकों के लिए रक्षा मंत्रालय का पुनर्वास महानिदेशालय सात मार्च को बिहार के मोतिहारी में रोजगार मेला आयोजित करेगा। साक्षात्कार और स्क्रीनिंग के आधार पर पूर्व सैनिक वरिष्ठ पर्यवेक्षक से लेकर परियोजना निदेशक तक के पद पर बहाल हो सकते हैं।

पर्यवेक्षक से निदेशक तक के पद पर बहाल हो सकते हैं पूर्व सैनिक, सात मार्च को यहां लगेगा रोजगार मेला
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : पूर्व सैनिकों के लिए रक्षा मंत्रालय का पुनर्वास महानिदेशालय सात मार्च को बिहार के मोतिहारी स्थित गांधी मैदान में रोजगार मेला आयोजित करेगा। रोजगार मेले का उद्देश्य नौकरी चाहने वाले पूर्व सैनिकों को संभावित नियोक्ताओं से जोड़ना है, ताकि पूर्व सैनिकों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

मोतिहारी के गांधी मैदान में लगने वाले रोजगार मेले के लिए पूर्व सैनिकों को सुबह सात से दस बजे तक पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए पूर्व सैनिकों को अपने ईएसएम पहचान पत्र के साथ अपनी नवीनतम बायोडेटा की पांच प्रतियां लानी होगी, जिसमें उनकी हाल की तस्वीर लगी होनी चाहिए। 

उम्मीदवारों को विभिन्न कॉरपोरेट्स कंपनियों की ओर से आयोजित साक्षात्कार और स्क्रीनिंग में भाग लेने का मौका मिलेगा। उपलब्ध नौकरी के पद वरिष्ठ पर्यवेक्षक, मध्य या वरिष्ठ स्तर के प्रबंधक से लेकर रणनीतिक योजनाकारों और परियोजना निदेशक तक के हो सकते हैं। अपनी योग्यता के अनुसार पूर्व सैनिक इसके लिए चयनित हो सकते हैं। पुनर्वास निदेशालय की ओर से कहा गया है कि यह पहल पूर्व सैनिकों के लिए नागरिक रोजगार में सुचारू संक्रमण सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो समाज में उनके अमूल्य योगदान को पुष्ट करती है।