ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: बिहार में भीषण आग से लाखों का नुकसान, वाहन और मवेशी जलकर खाक

खबर बिहार के पूर्वी चंपारण से है, जहां जिले के चकिया थाना क्षेत्र के बारा गोविंद गांव में देर रात एक भयंकर आग लगने की घटना में लगभग 20-25 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: खबर बिहार के पूर्वी चंपारण से है, जहां जिले के चकिया थाना क्षेत्र के बारा गोविंद गांव में देर रात एक भयंकर आग लगने की घटना में लगभग 20-25 लाख रुपये का नुकसान हुआ। आग बारा गोविंद गांव के निवासी उपेंद्र राय के घर में अचानक लगी। आग ने उनकी स्कॉर्पियो, अपाचे, ग्लैमर मोटरसाइकिल और कई मवेशियों को पूरी तरह खाक कर दिया।


सूचना मिलने के बावजूद जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक आग ने घर के अधिकांश सामान को भस्म कर दिया। उपेंद्र राय उसी समय घर में सोए हुए थे, लेकिन वे सुरक्षित रहे। आग की चपेट में घर में रखा अनाज और अन्य घरेलू सामग्री भी जलकर बर्बाद हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही चकिया सीओ घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा और घटना में हुए आर्थिक नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी जाएगी।


स्थानीय लोग भी आग की भयावहता से सहम गए और प्रशासन से जल्द राहत एवं मुआवजे की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार को प्राथमिक राहत मुहैया कराई जाएगी और इस घटना की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।