ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

दोस्तों के साथ गोरखपुर जा रहे वार्ड पार्षद की मौत, हाईवे पर ट्रक की चपेट में आई कार

MOTIHARI : तेज रफ़्तार का कहर लगातार जारी है। राज्य और देश के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में मौत की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मा

दोस्तों के साथ गोरखपुर जा रहे  वार्ड पार्षद की मौत, हाईवे पर ट्रक की चपेट में आई कार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : तेज रफ़्तार का कहर लगातार जारी है। राज्य और देश के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में मौत की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के मोतिहारी से जुड़ा हुआ है। दरअसल, यहां के वार्ड पार्षद का सड़क हादसे में मौत हो गई है। वार्ड पार्षद अपने मित्र के साथ कार में सवार थे उसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से इनकी मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी नगर निगम वार्ड 35 के वार्ड पार्षद अविनाश कुमार झा उर्फ बिट्टू (35 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में यूपी में मौत हो गई। जबकि इनके साथ मौजूद दोस्त की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बिट्टू के शव को उनके घर मोतिहारी लाने के लिए परिजन यूपी पहुंच गए हैं। दोनों किसी काम से गोरखपुर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए।


बताया जा रहा है कि, वार्ड पार्षद अविनाश झा अपनी कार से दोस्त मोनू पांडे के साथ गोरखपुर जा रहे थे। गाड़ी मोनू चला रहा था। इसी बीच फाजिल गंज के पास वह ट्रक के चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में इनको हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, वहीं मोनू की स्थिति अभी भी नाजुक बनी है। 


आपको बताते चलें कि , अविनाश ने इस बार के नगर निकाय चुनाव में वार्ड 35 से वार्ड पार्षद बने थे। अविनाश की शादी पिछले साल के अप्रैल महीने में प्रीति से हुई थी। शादी के एक साल भी नहीं बीते थे कि पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपने कुशल व्यवहार के दम पर चुनाव में जीत हासिल किया था। अपने वार्ड की जनता की सेवा में अविनाश हमेशा तत्पर रहते थे।