ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

दिल्ली से दरभंगा आ रही बस का एक्सीडेंट, दो दर्जन यात्री घायल

MOTIHARI : मोतिहारी से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. दिल्ली से दरभंगा आ रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई है. कोटवा थाना इलाके के ओवर ब्रिज के पास यात्री बस का एक्सी

दिल्ली से दरभंगा आ रही बस का एक्सीडेंट, दो दर्जन यात्री घायल
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : मोतिहारी से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. दिल्ली से दरभंगा आ रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई है. कोटवा थाना इलाके के ओवर ब्रिज के पास यात्री बस का एक्सीडेंट हुआ है. दिल्ली से चली यात्री बस मोतिहारी की तरफ से आ रही थी और अचानक से उसके सामने एक ऑटो आ जाने के कारण बस ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी तरफ जा गिरी है.


बस के ठीक पीछे चल रहे एक ट्रक में उसे ठोकर मार दी है. इस सड़क दुर्घटना में तकरीबन दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस का एक्सीडेंट होते ही वहां कोहराम मच गया है. पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है. एक महिला यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया है.


इंडियन ट्रैवल नाम की बस दिल्ली से दरभंगा के लिए चली थी और एनएच 28 पर ओवरब्रिज के ऊपर यह हादसे की शिकार हो गई. मोतिहारी सदर अस्पताल में कुल 4 यात्रियों को रेफर किया गया है बाकी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.