ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

कोर्ट का आदेश नहीं मानना थाना प्रभारी को पड़ा महंगा, SP ने किया निलंबित

MOTIHARI: मोतिहारी एसपी ने बड़ी करवाई करते हुए हरसिद्धि थाना अध्यक्ष को निलंबित कर दिया है. कार्य में लपरहवाही को लेकर कार्रवाई की गई है. कोर्ट के आदेश के बाद भी जब्त गाड़ी रिलीज नही

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी एसपी ने बड़ी करवाई करते हुए हरसिद्धि थाना अध्यक्ष को निलंबित कर दिया है. कार्य में लपरहवाही को लेकर कार्रवाई की गई है. कोर्ट के आदेश के बाद भी जब्त गाड़ी रिलीज नहीं करने और वाहन मालिक को परेशान करने पर कार्रवाई की गई है.

एसपी नविंद्र चंद्र झा ने कार्य मे लापरवाही को लेकर हरसिद्धि थाना अध्यक्ष मनोज सिंह को निलंबित कर दिया है. 2017 में हरसिद्धि थाना के तत्कालीन थाना अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह द्वारा डकैती के मामले में एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया गया था. जब्ती के बाद से गाड़ी का प्रयोग भी किया गया. कोर्ट ने थानाअध्यक्ष को साल 2018 में ही गाड़ी रिलीज़ करने का निर्देश दिया था. उसके बाद से वाहन मालिक गाड़ी रिलीज़ के लिए थाना का चक्कर लगा रहा था.

वाहन मालिक ने गाड़ी रिलीज़ को लेकर सीएम व डीजीपी को पत्र भेजकर गुहार भी लगाई थी. वाहन मालिक ने आरोप लगाया गया था कि थाना द्वारा गाड़ी के कई पार्ट्स बदल दिया गया है. जिसपर संज्ञान लेते हुए डीजीपी के निर्देश पर एसपी ने वाहन मालिक को थाना से गाड़ी रिलीज़ करवाकर थाना अध्यक्ष पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है.