ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: सुपौल से दिल्ली जा रही बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची दर्जनों यात्रियों की जान

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में बुधवार की देर रात एक चलती बस में भीषण आग लग गई. इस घटना के बाद देर रात कर अफरा-तफरी मची रही.

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में तेज रफ्तार बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई। बस सुपौल से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान मोतिहारी के पिपराकोठी के पास एनएच पर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद बस सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।


दरअसल, मोतिहारीं के पिपराकोठी स्थित नेशनल हाइवे फोरलेन पर एक बस में अचानक आग लग गई। निजी कंपनी की लग्जरी बस सुपौल से पैसेंजर को लेकर दिल्ली के लिए चली थी। इस बीच जैसे ही बस मोतिहारी के पिपराकोठी क्रॉस कर रही थी, बस में आग लग गई। 


आग लगने के बावजूद ड्राइवर बस को भगाता रहा, जिसके कारण बंगरी ओवरब्रिज क्रॉस करते समय बस में पूरी तरह से आग लग गई। इस घटना के बाद बस पर सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। किसी तरह से बस को रोका गया और बस पर सवार यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई। 


इसके बाद बस देखते ही देखते जलकर राख हो गई। गनीमत की बात रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी