ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बर्थडे पार्टी में डीलर ने बार डांसरों को नचाया, स्टेज पर लड़कियों के साथ की अश्लील हरकत

MOTIHARI : कोरोना संकट की महामारी के बीच एक दिलचस्प मामला पूर्वी चंपारण जिले से सामने आया है. जहां बर्थडे पार्टी में बार डांसरों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : कोरोना संकट की महामारी के बीच एक दिलचस्प मामला पूर्वी चंपारण जिले से सामने आया है. जहां बर्थडे पार्टी में बार डांसरों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सैकड़ों लोग दिखाई दे रहे हैं. जो सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है.


घटना मोतिहारी के कल्याणपुर थाना इलाके की है. जहां सिसवा खरार पंचायत के यमुनापुर गांव में बार बालाओं को बुलाकर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया. बताया जा रहा है कि यमुना पुर गांव के डीलर ध्रुव प्रसाद यादव की ओर से अपने पोते के बर्थडे के अवसर पर इस नाच प्रोग्राम का आयोजन किया गया था.


इस डांस प्रोग्राम में कई लड़कियां स्टेज पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं. अश्लील गानों पर आर्केस्ट्रा गर्ल डांस कर रही हैं. स्टेज के आसपास भारी संख्या में लोग जुटे हैं. जो उनके ठुमके का आनंद उठा रहे हैं. वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि कुछ लोग स्टेज पर भी चढ़कर लड़कियों के साथ नाच रहे हैं और अश्लील हरकत करते हुए उनके कपड़े के अंदर पैसे डाल रहे हैं.




इस डांस प्रोग्राम का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. कार्यक्रम का आयोजन करने वाले आरोपी डीलर ध्रुव प्रसाद यादव को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी डीलर का बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.