ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार : शराब पीकर भाग रहे शराबियों को नीतीश कुमार के ड्रोन ने पकड़ा

BETIYA : पटना से आई मद्यनिषेद्य की टीम, एएलटीएफ व चनपटिया पुलिस की संयुक्त छापामारी में ड्रोन के सहारे पुलिस ने शनिवार की देर शाम बनकट पुरैना पंचायत के मुशहर टोली में खेत में छुपाकर रखे करीब पांच स

बिहार : शराब पीकर भाग रहे शराबियों को नीतीश कुमार के ड्रोन ने पकड़ा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETIYA : पटना से आई मद्यनिषेद्य की टीम, एएलटीएफ व चनपटिया पुलिस की संयुक्त छापामारी में ड्रोन के सहारे पुलिस ने शनिवार की देर शाम बनकट पुरैना पंचायत के मुशहर टोली में खेत में छुपाकर रखे करीब पांच सौ लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया। वहीं ड्रोन कैमरे को देखकर भाग रहे एक पियक्कड़ को भी टीम ने खदेड़कर दबोच लिया।


बता दें कि शराबी प्रवेश मांझी अपने ससुराल बनकट पुरैना के मुशहर टोली आया था।मधनिषेध की टीम ने ड्रोन उड़ाई तो शराबी प्रवेश मांझी ड्रोन देख भागने लगा तभी पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।एएलटीएफ प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि ड्रोन कैमरे की निगरानी से अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म करने में मदद मिलेगी। दरअसल मद्य निषेध अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सूबे की सरकार ने पुलिस को ड्रोन कैमरा से निगरानी का आदेश दिया है। करीब 120 मीटर की ऊंचाई पर 3 किलोमीटर की दूरी तक ड्रोन से नजर रखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि ड्रोन से मिले इनपुट के आधार पर चिन्हित स्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीम छापामारी करेगी। 


जिससे शराब की बिक्री, भंडारण और बनाने पर फिलहाल रोक लग जाएगी। वही थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि जिले में जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतों के बाद पुलिस मुख्‍यालय नई रणनीति पर काम कर रहा है। ऐसी मौतें हमेशा स्‍थानीय स्‍तर पर बनी देसी शराब के कारण होती है। इस धंधे पर अंकुश के लिए पुलिस की योजना कारगर साबित होगी। छापामारी दल में एएलटीएफ प्रभारी अनिल कुमार, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एससीएसटी थानाध्यक्ष मनोज कुमार, दीपनारायण प्रसाद, मुख्तार खां, उत्पाद के सगीर अंसारीआदि मौजूद थे।



टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता