ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार : शौचालय की टंकी में उतरे थे चार लोग, दम घुटने से दो की हो गई मौत, दो की हालत नाजुक

MOTIHARI : खबर मोतिहारी से है, जहां शौचालय की टंकी दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के गांधी चौक की है। घटना के बाद पूरे इलाके में

बिहार : शौचालय की टंकी में उतरे थे चार लोग, दम घुटने से दो की हो गई मौत, दो की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : खबर मोतिहारी से है, जहां शौचालय की टंकी दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के गांधी चौक की है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को टंकी से बाहर निकाला। दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया।


जानकारी के मुताबिक मधुबन स्थित गांधी चौक के पास विश्वनाथ साह के घर नवनिर्मित शौचालय की टंकी का सेंट्रिंग खोलने के लिए चकिया के शीतलपुर निवासी राजू मिस्त्री और धीरज आए थे। राजू मिस्त्री जैसे ही सेंट्रिंग खोलने के लिए टंकी में उतरा उसका दम घुटने लगा। 


साथी की हालत बिगड़ता देख धीरज उसे बचाने के लिए टंकी में उतरा तो उसकी भी तबीयत बिगड़ने लगी। हल्ला सुनकर बगल का दुकानदार और उसका स्टाफ उन्हें बचाने के लिए टंकी में गए लेकिन दोनों बेहोश हो गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से चारों को बाहर निकाला। आनन फानन में चारों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां दो की मौत हो गई वहीं दो की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

टैग्स