ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

Bihar police news: पहले थाने में महिला की नहीं सुनी गई बात, फिर दर्ज की गई गलत लोगों पर FIR! अब थानेदार पर जुर्माने की सिफारिश

Bihar police news: जमीन पर कब्जे और मारपीट की शिकायत पर न सिर्फ कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि पुलिस ने गलत लोगों पर एफआईआर दर्ज कर दी। पीड़िता की शिकायत पर जब SHO ने जवाब नहीं दिया तो जिला लोक शिकायत निवारण में सिकायत कर दी |

बिहार पुलिस, मोतिहारी न्यूज, पहाड़पुर थाना, महिला शिकायत, गलत एफआईआर, SHO जुर्माना, जमीन विवाद बिहार, district grievance redressal, FIR manipulation, Bihar police news, महिला अधिकार, Bhoomi Vivad Biha
पुलिस की मनमानी एक बार फिर आई सामने
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar police news: बिहार पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मोतिहारी जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई न करने और गलत लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का गंभीर मामला सामने आया है। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय ने इस मामले में थानाध्यक्ष (SHO) पर ₹5,000 के जुर्माने की अनुशंसा की है।


बता दे कि सरैया बरवा गांव की निवासी प्रभावती कुंवर ने थाने में शिकायत दी थी कि कुछ भू- माफियाओं ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। महिला ने पहाड़पुर थाने में दिए आवेदन में जिन लोगों के नाम बताए थे, उन पर केस दर्ज करने के बजाय SHO ने किसी और के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी  जिनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। 


महिला सिकयातकर्ता को जब इसकी जानकारी एफआईआर की प्रति मिलने के बाद हुई तो वह पूछताछ के लिए थाने गई, लेकिन वहां किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। इसके बाद महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई।


शिकायत की सुनवाई के दौरान कई बार SHO को नोटिस और समन भेजा गया, लेकिन वह एक बार भी उपस्थित नहीं हुए। यहां तक कि एसपी की ओर से भी SHO को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए पत्र भेजा गया, लेकिन उसका भी कोई असर नहीं हुआ। अब जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए SHO पर ₹5,000 का जुर्माना लगाने और उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए एसपी व डीआईजी को पत्र भेजा है। यह मामला न सिर्फ पुलिस की लापरवाह कार्यशैली को उजागर करता है बल्कि न्याय प्रक्रिया में आम जनता की उपेक्षा का भी एक उदाहरण बन गया है।