ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार : पिता ने अपने दो बच्चों सहित पत्नी की गला दबाकर कर डाली हत्या, अब तलाश में जुटी पुलिस

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में क्रूर पिता ने अपने दो बच्चों के साथ अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। यह घटना केसरिया थाना

बिहार : पिता ने अपने दो बच्चों सहित पत्नी की गला दबाकर कर डाली हत्या, अब तलाश में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में क्रूर पिता ने अपने दो बच्चों के साथ अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। यह घटना केसरिया थाना क्षेत्र की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के रामाज्ञा गांव निवासी अरविंद यादव अपनी पत्नी के साथ दो बच्चों की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। तीनों के हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई है। घटना के बाद मृतका के घर के सभी सदस्य फरार हैं। मृतका के मायके वालों को ग्रामीणों ने मोबाइल फोन से सूचना दी। 


उसके बाद जब ये लोग पहुंचे तो देखा कि महिला और उसके दो बच्चों का शव एक हीं बेड पर पड़ा हुआ था। फिर उनलोगों ने केसरिया पुलिस कुमार घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह के साथ केसरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना केसरिया थाना क्षेत्र के खिजुरपुर बेनीपुर पंचायत स्थित रामाज्ञा गांव की है।


उधर, इस घटना को लेकर चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविंद्र राय द्वारा अपनी पत्नी और दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घर के सभी लोग फरार हैं।मृतका के पिता ने पति समेत सात अन्य लोगों को आरोपित करते हुए थाना में आवेदन दिया है।घर के सभी लोग फरार हैं।आरोपी रविंद्र राय अपराधी प्रवृति का है और कई बार जेल भी जा चुका है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।