ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : पारिवारिक कलह से तंग आकर दंपती ने खाया जहर, पति-पत्नी की मौत

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां शहर के अगरवा मोहल्ले में पारिवारिक कलह से तंग आकर दंपती ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। छतौनी के एक निजी न

बिहार : पारिवारिक कलह से तंग आकर दंपती ने खाया जहर, पति-पत्नी की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां शहर के अगरवा मोहल्ले में पारिवारिक कलह से तंग आकर दंपती ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। छतौनी के एक निजी नर्सिंग होम में दोनों की इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, इस मृतकों की पहचान विनोद चौधुर व किरण देवी के रूप में हुई है। विनोद का पैतृक घर केसरिया थाना क्षेत्र के बनकट निजायत में है। विनोद चौधुर संवेदक का काम करते थे। छतौनी इंस्पेक्टर कंचन भास्कर ने बताया कि पहले पत्नी किरण देवी की मौत हुई। उसके दो घंटे बाद विनोद की भी मौत हो गयी। 


बताया जा रहा है कि, मृतक के दो पुत्र प्रिंस कुमार चौधुर व निखिल कुमार चौधुर हैं। बड़े पुत्र प्रिंस की शादी हो गयी है। विनोद ने अपनी कमाई से गांव व शहर में मकान बनवाया। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन इधर कुछ दिनों से उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गयी थी। इसके कारण वे परेशान रहते थे। चकिया में हुई एक हत्या में भी उनके नाम की चर्चा पुलिस महकमे में हुई थी। फिर जांच के बाद मामला सही नहीं निकला था। 


आपको बताते चलें कि, 15 अक्टूबर की रात आपसी कलह को लेकर पति-पत्नी दोनों ने एक साथ जहर खा लिया। दोनों की बेचैनी बढ़ने पर बेटे ने इलाज के लिये छतौनी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इलाज के दौरान  पहले पत्नी की मौत हुई। उसके दो घंटे बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। मौत की घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गयी। दम्पति के शवों को लेकर परिजन अंतिम संस्कार के लिये गांव चले गये।