ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

पंचायत चुनाव में नियमों की उड़ी धज्जियां: आर्केस्ट्रा से सजी महफिल, रातभर बार बालाओं पर मुखिया पति ने उड़ाया पैसा

MOTIHARI : बिहार में पंचायत चुनाव के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता की कई जगहों पर जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. प्रत्याशी

पंचायत चुनाव में नियमों की उड़ी धज्जियां: आर्केस्ट्रा से सजी महफिल, रातभर बार बालाओं पर मुखिया पति ने उड़ाया पैसा
First Bihar
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार में पंचायत चुनाव के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता की कई जगहों पर जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. प्रत्याशी नियमों को तार-तार कर रहे हैं. ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी का है. जहां एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक मुखिया पति आर्केस्ट्रा में बार बालाओं पर नोटों की गड्डी उड़ाते दिख रहा है.


पंचायत चुनाव में नियमों की उड़ी धज्जियां: आर्केस्ट्रा से सजी महफिल, रातभर बार बालाओं पर मुखिया पति ने उड़ाया पैसा


मामला मोतिहारी के हरसिद्धि प्रखंड का है. यहां घिवाढार पंचायत की मुखिया के पति पर पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है. दरअसल एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुखिया के पति नर्तकी पर नोटों की गड्डी उड़ाते दिख रहे हैं. उनको आचार संहिता लागू होने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. वे इसकी सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं. बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है.


पंचायत चुनाव में नियमों की उड़ी धज्जियां: आर्केस्ट्रा से सजी महफिल, रातभर बार बालाओं पर मुखिया पति ने उड़ाया पैसा


लोगों का आरोप है कि मुखिया पति ने छठियार के कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा कलाकारों को बुलाया था. पंचायत चुनाव के समय वोट के लिए मुखिया पति अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नोट की गड्डी की आर्केस्टा में बांट रहे थे. बताया जा रहा है कि लोगों के बीच रौब दिखाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. हालांकि फर्स्ट बिहार न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.


पंचायत चुनाव में नियमों की उड़ी धज्जियां: आर्केस्ट्रा से सजी महफिल, रातभर बार बालाओं पर मुखिया पति ने उड़ाया पैसा


उधर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले पर हरसिद्धि थानाध्यक्ष ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी. वहीं लोगों का कहना है कि मुखिया ने अपने कार्यकाल में विकास का काम नहीं किया और अब जब चुनाव आया है तो महिला डांसर पर पैसा उड़ा रही हैं.