ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

पंचायत चुनाव के दौरान एएसआई की पिटाई, मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों ने बोगस वोटिंग से रोकने पर किया बवाल

MOTIHARI : पंचायत चुनाव के दौरान लगभग हर जिले से गड़बड़ी और हंगामे की खबरें सामने आ रही हैं. पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा में एक एएसआई को मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों ने पीट डाला

पंचायत चुनाव के दौरान एएसआई की पिटाई, मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों ने बोगस वोटिंग से रोकने पर किया बवाल
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : पंचायत चुनाव के दौरान लगभग हर जिले से गड़बड़ी और हंगामे की खबरें सामने आ रही हैं. पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा में एक एएसआई को मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों ने पीट डाला है. दरअसल फेनहारा प्रखंड के रूपौलीया पंचायत के बूथ संख्या 48 पर बोगस वोटिंग को रोकने के दौरान यह पूरा बवाल हुआ है. 


पंचायत चुनाव के दौरान एएसआई की पिटाई, मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों ने बोगस वोटिंग से रोकने पर किया बवाल


घटना के बाद मिली पहली जानकारी के मुताबिक फेनहारा प्रखंड के रूपौलीया पंचायत के बूथ संख्या 48 पर बोगस वोटिंग को रोकने के दौरान मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों ने एएसआई की पिटाई कर दी. आरोप है कि बूथ संख्या 48 पर मुखिया प्रत्याशी शीतल पांडे और उनके समर्थकों ने एएसआई को पीट डाला और पुलिस के दूसरे जवानों के साथ भी बदसलूकी की.


पंचायत चुनाव के दौरान एएसआई की पिटाई, मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों ने बोगस वोटिंग से रोकने पर किया बवाल


इस दौरान एसआई के कपड़े भी फाड़ डाले गए. बाद में हंगामे की सूचना पर जिले के एसपी नवीन चंद्र झा मौके पर पहुंचे और इस पूरे बवाल के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ जारी है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस से धड़ पकड़ कर रही है. एसपी नवीन चंद्र झा और डीएसपी मुकेश सिंह हंगामा होने के बाद से बूथ पर कैंप कर रहे हैं.


पंचायत चुनाव के दौरान एएसआई की पिटाई, मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों ने बोगस वोटिंग से रोकने पर किया बवाल

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rajiv Ranjan

FirstBihar संवाददाता