ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: अजब प्रेम की गजब कहानी..प्रेमी संग फरार महिला बोली-'तीनों बच्चे मेरे पति के नहीं..प्रेमी के हैं', पुलिस ने भी पकड़ लिया सिर!

Bihar News: बिहार के मोतिहारी से प्रेम-प्रसंग का एक अजब-गजब मामला सामने आया है। तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई। अब महिला ने दावा किया है कि वो तीनों बच्चे उसके पति के नहीं बल्कि उसके प्रेमी के हैं।

Bihar News
महिला बोली-'तीनों बच्चे मेरे पति के नहीं..प्रेमी के हैं'
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मोतिहारी से प्रेम-प्रसंग का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। अब महिला ने पुलिस से दावा किया है कि वो तीनों बच्चे उसके पति के नहीं बल्कि उसके प्रेमी के हैं। पूरा मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि होली के दिन महिला अपने रिश्ते में लगने वाले भतीजे के संग फरार हो गई थी। जिसके बाद पति ने हरिसिद्धि थाने में आवेदन दिया है। 


इसी बीच 30 वर्षीय महिला ने बीते सोमवार को हरसिद्धि थाने की पुलिस को फोन कर कहा कि तीनों बच्चे उसके प्रेमी के हैं न कि पति के, बच्चे नहीं लौटाएंगे। प्रेम-प्रसंग के इस जाल में उलझे इस केस से पुलिस ने भी सिर पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक हरसिद्धि थाना क्षेत्र के दतही गांव के रहने वाले चुनमुन राम (35 साल) की शादी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रामपुरवा की रहने वाली मनीषा कुमारी (30 साल) से 22 अप्रैल 2014 को हुई थी। चुनमुन राम ने बताया कि 2017 में उसके पिता की मौत हो गई थी तो वो मजदूरी के लिए बेंगलुरु चला गया। तब से ज्यादा समय बाहर कमाने में ही बीता। 


बीच-बीच में उसका घर आना-जाना लगा रहा। एक बार वो अगस्त 2024 में घर आया तो भतीजे और पत्नी दोनों को साथ में देखा था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी मनीषा को मायके भेज दिया। खुद बेंगलुरु चला गया। महिला का पति इस बार होली में घर आया तो पता चला कि उसकी पत्नी मनीषा अपने मायके से तीनों बच्चों के साथ प्रेमी आकाश कुमार (18 साल) संग फरार हो गई है। वहीं पत्नी के प्रेमी के परिजन  केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में हरसिद्धि थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार पत्नी के पति चुनमुन राम के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता