ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

Bihar News: ढाका विधायक पवन जायसवाल की विशाल तिरंगा यात्रा ने लिखा इतिहास – हर गली, हर दिल तिरंगे के रंग में रंगा

ihar News: भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने ढाका विधानसभा क्षेत्र में 7.5 किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक पवन जायसवाल ने मिडिल और हाई स्कूल के हजारों बच्चों के बीच राष्ट्र ध्वज का वितरण कराया.

बिहार न्यूज, पवन जायसवाल, भाजपा विधायक, ढाका विधानसभा, तिरंगा यात्रा बिहार, स्वतंत्रता दिवस 2025, घोड़ासहन JLNM कॉलेज, स्कूली बच्चों में देशभक्ति, 7.5 किमी तिरंगा यात्रा, विशाल तिरंगा यात्रा
विधायक पवन जायसवाल,तिरंगा यात्रा की तस्वीर
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने हजारों स्कूली बच्चों के बीच तिरंगा झंडा पहुंचा दिया. ढाका विधानसभा क्षेत्र के सभी हाईस्कूलों और मिडिल स्कूल के बच्चों के बीच राष्ट्र ध्वज पहुंचाकर स्कूली बच्चों में राष्ट्र भक्ति की जोश भरा. 

ढाका विधानसभा के भाजपा विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जबरदस्त तिरंगा यात्रा निकाली. उन्होंने ढाका और घोड़ासहन प्रखंड में अलग-अलग विशाल तिरंगा यात्रा निकाला. जिसमें हजारो लोग शामिल हुए। 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, भारतीय सेना के सम्मान और राष्ट्रीय एकता के संकल्प के साथ, ढाका विधानसभा अन्तर्गत JLNM काँलेज घोड़ासहन से पुरनहिया धाम तक 2 किलोमीटर लम्बा तिरंगा झंडा के साथ 7.5 किलोमीटर भव्य एवं  “ विशाल तिरंगा यात्रा “का आयोजन किया। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ-साथ क्षेत्र के हजारो लोग शामिल हुए। 

विधायक पवन जायसवाल ने बताया कि विशाल तिरंगा यात्रा में स्थानीय लोगों का अपार उत्साह और सहयोग मिला. यह यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति की अद्भुत संगम बन गई. हर गली, हर चौक, हर दिल तिरंगे के रंगों से सराबोर हो गया। यह यात्रा हमें याद दिलाती है कि—"हम सब अलग हो सकते हैं, लेकिन तिरंगा हमें एकता के सूत्र में पिरोता है. 



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता