ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: बिहार में जज को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, SP ने गाड़ी का कटवाया चालान

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में ट्रैफिक रूल्स को तोड़ने पर एक जज की गाड़ी चालान कट गया है। सड़क पर गलत तरीके से गाड़ी खड़ी करने के कारण एसपी ने चालान कटवाया।

 Bihar News
जज को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, SP ने गाड़ी का कटवाया चालान
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: खबर बिहार के मोतिहारी से है, जहां एक जज की गाड़ी का चालान काटा गया है। जज की गाड़ी सड़क पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करके खड़ी की गयी थी। जब जिले के एसपी तक यह शिकायत गयी तो उन्होंने जिला जज के निर्देश पर गाड़ी का चालान कटवाया।


बताया जा रहा है कि न्यायाधीश की गाड़ी गलत तरीके से सड़क पर लगी थी। जिसकी फोटो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इस बात की जानकारी जब जिले के पुलिस कप्तान तक पहुंची तो उन्होंने इस पर तुरंत एक्शन लिया।  खबरों के मुताबिक मोतिहारी में न्यायाधीश का बोर्ड लगा हुआ एक वाहन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करके सड़क पर लगाया गया था।  


इसकी शिकायत जब जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात तक पहुंची तो उन्होंने जिला जज से संपर्क किया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि वह गाड़ी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की थी। उनके ड्राइवर ने गाड़ी सड़क पर लगा दी थी। चूंकि मामला न्यायपालिका से जुड़ा था इसलिए जिला जज को अवगत कराया गया। तुरंत मामले की इंक्वायरी की गई और संबंधित गाड़ी का चालान करने के लिए निर्देश दिया गया। एसपी ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता