ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

Bihar News: प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Bihar News: मोतिहारी के मधुबन प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का मामला उजागर। वायरल वीडियो में आवास सहायक आदर्श कुंदन महिला से रुपये लेते दिखे। डीडीसी ने जांच के आदेश दिए।

Bihar News
प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी के मधुबन प्रखंड की कौड़िया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वतखोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पंचायत के आवास सहायक आदर्श कुंदन एक महिला से नकद रुपये लेते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह रिश्वत योजना की पहली किस्त जारी करने के नाम पर ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि प्रत्येक लाभार्थी से 20 से 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है, जो कथित तौर पर निचले से ऊपरी स्तर तक बंटती है।


वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं और इस महत्वाकांक्षी योजना की विश्वसनीयता पर भी असर पड़ा है। मामले में आवास सहायक आदर्श कुंदन ने सफाई दी है। उनका दावा है कि छठ पूजा के दौरान उक्त महिला ने मुखिया के दरवाजे पर उनसे 500 रुपये दिए थे और वे उसी राशि को वापस कर रहे थे। कुंदन ने यह भी कहा कि वीडियो पुराना है और उन्हें बदनाम करने के लिए जानबूझकर वायरल किया गया है।


वीडियो के सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में है और प्रशासन पर निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। उप विकास आयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता इस मामले की पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि गरीबों के लिए चलाई जा रही इस योजना में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगना चाहिए और पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए।


रिपोर्टर: सोहराब आलम, मोतिहारी